शेयर मंथन में खोजें

एसआरएफ का दूसरी तिमाही में मुनाफा 33% गिरा, क्षमता विस्तार पर कंपनी करेगी निवेश

स्पेश्यालिटी केमिकल का उत्पादन करने वाली कंपनी एसआरएफ ने कल बाजार के दौरान दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफे में 33% की गिरावट आई है। कंपनी का मुनाफा 301 करोड़ रुपये से घटकर 201 करोड़ रुपये पर आ गया है। वहीं कंपनी की आय में 7.8% की वृद्धि देखने को मिली है।

 कंपनी की आय 3177 करोड़ रुपये से बढ़कर 3424 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। एडजस्टेड आधार पर कामकाजी मुनाफे में 13.4% की गिरावट देखने को मिली है। कामकाजी मुनाफा 645 करोड़ रुपये से घटकर 560 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। एडजस्टेड मार्जिन 20.3% से घटकर 16.4% रह गया है। कंपनी कारोबार विस्तार के तहत इंदौर में 445 करोड़ रुपये की लागत से इकाई लगाएगी। इसके अलावा दाहेज इकाई के क्षमता विस्तार पर 1100 करोड़ अतिरिक्त राशि का निवेश करेगी। साथ ही चौथे जनरेशन के रेफ्रिजरेंट की मैन्युफैक्चरिंग के लिए दाहेज में इकाई लगाएगी। विस्तार के लिए जरूरी रकम का आंतरिक स्रोतों के अलावा कर्ज के जरिए कंपनी जुटाएगी।

(शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!