शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : हिंदुस्तान यूनिलीवर, यस बैंक, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और फेडरल बैंक
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर, यस बैंक, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और फेडरल बैंक शामिल हैं।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर, यस बैंक, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और फेडरल बैंक शामिल हैं।
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान उत्तरी पहाड़ी वाले इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के साथ सुखद मौसम की संभावना है।
साल दर साल आधार पर 2019 की जनवरी-मार्च में एलऐंडटी टेक्नोलॉजी (L&T Technology) के मुनाफे में 21% की बढ़ोतरी हुई है।
प्रमुख दवा कंपनी कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) को अमेरिकी दवाई नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने इसके मौरेया, अहमदाबाद में स्थित संयंत्र के लिए 14 "टिप्पणियाँ" (Observation) दी है।
सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल (IRCON International) को श्री लंका रेलवे (Sri Lanka Railway) से 9.12 करोड़ डॉलर (करीब 635 करोड़ रुपये) का ठेका मिला है।
देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) ने नोएडा में स्थित अपने 'डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया' को अपनी एक इकाई को हस्तांतरित कर दिया है।