शेयर मंथन में खोजें

News

अयोध्या में होटल खोलने के लिए लेमन ट्री का लाइसेंस एग्रीमेंट

लेमन ट्री होटल्स की कारोबार विस्तार की प्रक्रिया जोरों पर है। कंपनी देशभर में पर्यटन के बढ़ने से हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में आने वाले मौकों को भुनाने से चूकना नहीं चाहती है। आपको बता दें कि सरकार ने आम बजट में भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई ऐलान किए हैं।

जय कॉर्प बोर्ड से बायबैक प्रस्ताव को मंजूरी, शेयर पर दिखा दबाव

जय कॉर्प बोर्ड ने बायबैक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने 118 करोड़ रुपये के शेयरों के बायबैक को मंजूरी दी है। कंपनी ने बायबैक को मंजूरी टेंडर रूट के जरिए दी है। टेंडर ऑफर के जरिए बायबैक का मतलब शेयर की कीमत पहले से निर्धारित होती है और इसमें कोई बदलाव नहीं होता है।

यूएसएफडीए से जायडस लाइफसाइंसेज को दवा के लिए अंतिम मंजूरी मिली

जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को स्कोपोलामिन ट्रांसडर्मल सिस्टम (Scopolamine Transdermal System) दवा के लिए अंतिम मंजूरी मिली है।

बाजार स्टाइल रिटेल का IPO खुला, झुनझुनवाला ने भी किया है कंपनी में निवेश

Baazar Style Retail IPO: बाजार स्टाइल रिटेल का आईपीओ आज शुक्रवार से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। कोलकाता की फैशन रिटेलर बाजार स्टाइल रिटेल ने अपने इस आईपीओ में 370-389 रुपये का भाव रखा है।

500 मल्टी पोस्ट ईवीएम के लिए आईटीआई को पश्चिम बंगाल से ऑर्डर मिला

सरकारी कंपनी आईटीआई (ITI) लिमिटेड को पहली बार ईवीएम (EVM) यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर पश्चिम बंगाल सरकार से मिला है। कंपनी को 500 इकाई ईवीएम के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी की ओर से ईवीएम का डेमो दिखाने के बाद राज्य चुनाव आयोग यानी स्टेट इलेक्शन कमीशन (SEC) की ओर से ऑर्डर मिला है।

लगातार ऑर्डर मिलने से केईसी इंटरनेशनल के शेयर में तेजी

वैश्विक स्तर पर ईपीसी (EPC) यानी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन का काम करने वाली कंपनी केईसी (KEC) इंटरनेशनल को अलग-अलग कारोबार के कई ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को मिडिल-ईस्ट में ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार के लिए ऑर्डर मिले हैं।

More Articles ...

Page 90 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख