शेयर मंथन में खोजें

News

80 कमरों वाले प्रॉपर्टी के लिए लेमन ट्री का लाइसेंसिंग करार

पर्यटन के लिहाज से यात्रियों की पसंद में शुमार अयोध्या में लेमन ट्री होटल्स की कारोबार विस्तार की योजना है। लेमन ट्री होटल्स की अयोध्या में 80 कमरों वाले प्रॉपर्टी विकसित करने की है।

प्रीमियर एनर्जी ने एंकर निवेशकों से 846 करोड़ रुपये जुटाए

शेयर बाजार में अपनी पारी की शुरुआत करने जा रही कंपनी प्रीमियर एनर्जी ने एंकर निवेशकों से 846 करोड़ रुपये जुटाए हैं। आपको बता दें कि कंपनी की आईपीओ (IPO) के जरिए 2830 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

ग्राहकों को एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए भारती एयरटेल का एप्पल के साथ करार

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल का अपने ग्राहकों को दी जाने सुविधाएं बढ़ाने पर हमेशा फोकस रहता है। इसी कड़ी में कंपनी ने मंगलवार को अमेरिकी आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल के साथ रणनीतिक करार किया है। इस करार के तहत कंपनी भारत में अपने ग्राहकों को एक्सक्लूसिव ऑफर देगी।

डॉ रेड्डीज के श्रीकाकुलम इकाई को प्री-एप्रूवल जांच के बाद 3 आपत्तियां जारी

फार्मा की दिग्गज कंपनी डॉ रेड्डीज के लिए अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए (USFDA) से बुरी खबर है। कंपनी के श्रीकाकुलम इकाई को प्री-एप्रूवल जांच के बाद 3 आपत्तियां जारी की गई है। डॉ रेड्डीज ने 23 अगस्त को एक्सचेंज को जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर ने किसी उत्पाद को लेकर की जांच (PAI) की गई थी।

स्टर्लिंग बायोटेक में 50% हिस्सा खरीदेगी जायडस लाइफसाइंसेज

दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज स्टर्लिंग बायोटेक में हिस्सा खरीदेगी। कंपनी परफेक्ट डे से स्टर्लिंग बायोटेक में 50% हिस्सा खरीदेगी। 23 अगस्त को एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक जायडस लाइफसाइंसेज की सब्सिडियरी ने स्टर्लिंग बायोटेक लिमिटेड (SBL) में 50% हिस्सा खरीदेगी।

Share Market Holiday: क्या जन्माष्टमी के मौके पर बंद रहेगा शेयर मार्केट? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

देशभर में 26 अगस्त 2024 को कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) का त्योहार धूमधाम से मनाने की तैयारी हो रही है। इस मौके पर कई राज्यों में ऑफिस और स्कूल बंद रहेंगे। इस बीच लोगों में इस बात को लेकर भी उत्सुकता है कि क्या जन्माष्टमी के दिन शेयर बाजार खुला रहेगा? स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने वाले ये जानना चाहते हैं कि कहीं जन्माष्टमी के कारण शेयर बाजार बंद तो नहीं रहेगा।

More Articles ...

Page 92 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख