शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : इन्फोसिस, यस बैंक, एनटीपीसी, कैडिला हेल्थकेयर और टाटा स्पॉन्ज
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें इन्फोसिस, यस बैंक, एनटीपीसी, कैडिला हेल्थकेयर और टाटा स्पॉन्ज शामिल हैं।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें इन्फोसिस, यस बैंक, एनटीपीसी, कैडिला हेल्थकेयर और टाटा स्पॉन्ज शामिल हैं।
भारतीय बहुराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने 1.30 लाख से अधिक शेयर आवंटित किये हैं।
खबरों के अनुसार सरकारी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया (Coal India) मार्च 2019 तक और 2.5-3 करोड़ टन कोयले की नीलामी कर सकती है।
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।
अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) ने कोडंगल सोलर पार्क्स (Kodangal Solar Parks) की शेष 51% हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है।
केपीआई ग्लोबल इन्फ्रा (KPI Global Infra) को अपने 40 करोड़ रुपये के एसएमई आईपीओ (SME IPO) इश्यू में 436 करोड़ रुपये के शेयरों के लिए आवेदन मिले।