शेयर मंथन में खोजें

News

भारत डायनामिक्स की अगले 2-3 साल में 20,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल करने की योजना

रक्षा उपकरण और मिसाइल सिस्टम बनाने वाली सरकारी कंपनी को अगले 2-3 साल में अच्छे ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। कंपनी को भरोसा है कि अगले 2-3 साल में 20,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।

स्पेक्ट्रम नीलामी की प्रक्रिया पूरी, सरकार को मिले 11,340 करोड़ रुपये

स्पेक्ट्रम की नीलामी की प्रक्रिया 2023-24 के लिए पूरी हो गई है। इस स्पेक्ट्रम की नीलामी का मकसद टेलीकॉम सर्विस मुहैया कराने वालों की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया गया है। इसके साथ ही एक्सपायर हो रहे लाइसेंस को रिन्यू भी करना था जिससे मोबाइल सर्विस की वृद्धि जारी रहे।

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स को अलग-अलग कारोबार के लिए 2333 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स को अलग-अलग कारोबार के लिए कई ऑर्डर्स मिले हैं। कंपनी को करीब 2333 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर्स मिले हैं।

टीओपीएल के 49% हिस्से का अधिग्रहण करेगी स्वान एनर्जी

स्वान एनर्जी टीओपीएल यानी ट्रायम्फ ऑफशोर प्राइवेट लिमिटेड के 49% हिस्से का अधिग्रहण करेगी। इस हिस्से का अधिग्रहण कंपनी आईएफएफसीओ यानी इफ्को (IFFCO) से करेगी। कंपनी इस अधिग्रहण के लिए 440 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इफ्को यानी इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड से यह अधिग्रहण करेगी।

अमारा राजा की सब्सिडियरी का जीआईबी एनर्जी एक्स के साथ एलएफपी तकनीक के लिए करार

ऑटोमोटिव बैटरी कारोबार की दिग्गज कंपनी अमारा राजा की सब्सिडियरी ने जीआईबी एनर्जी एक्स (GIB EnergyX) के साथ लाइसेंसिंग करार किया है। यह करार एलएफपी तकनीक के लिए किया गया है।

बायोकॉन बायोलॉजिक्स को ईएमए से Bevacizumab की मैन्युफैक्चरिंग के लिए मंजूरी मिली

बायोकॉन के लिए अच्छी खबर है। कंपनी की सब्सिडियरी बायोकॉन बायोलॉजिक्स को ईएमए यानी यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी (EMA) से बायोसिमिलर दवा Bevacizumab की मैन्युफैक्चरिंग के लिए मंजूरी मिली है। इस दवा की मंजूरी से यूरोप में मरीजों की इस दवा की मांग को पूरी की जा सकेगी।

More Articles ...

Page 118 of 4265

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!