शेयर मंथन में खोजें

News

टाटा मोटर्स का तमिलनाडु में मैन्युफैक्चरिंग इकाई पर 9000 करोड़ रुपये निवेश की योजना

ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स ने कल बड़ा ऐलान किया है। टाटा मोटर्स पहली बार तमिलनाडु में निवेश करने जा रही है। तमिलनाडु में टाटा मोटर्स की यह पहली मैन्युफैक्चरिंग इकाई होगी। टाटा मोटर्स की इस इकाई पर करीब 9000 करोड़ रुपये निवेश की योजना है।

इंडियन ह्यूम पाइप की JV को तेलंगाना सरकार से ऑर्डर मिला

इंडियन ह्यूम पाइप को तेलंगाना सरकार से ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर 1137 करोड़ रुपये का मिला है।

नवीन फ्लोरीन बोर्ड से सब्सिडियरी में अतिरिक्त निवेश को मंजूरी

नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल के बोर्ड ने सब्सिडियरी में अतिरिक्त निवेश को मंजूरी दी है। बोर्ड से सब्सिडियरी NFASL यानी एनएफएएसएल में 250 करोड़ रुपये अतिरिक्त निवेश को मंजूरी मिली है।

बीएटी (BAT) ने आईटीसी में 3.5% हिस्सेदारी बेची

एफएमसीजी (FMCG) की दिग्गज कंपनी आईटीसी (ITC) में आज एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली। ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको ने आटीसी में 3.5% हिस्सा बेचा है।

वैश्विक स्तर पर विस्तार के लिए नजारा टेक 830 करोड़ रुपये खर्च करेगी

गेमिंग कंपनी नजारा टेक्नोलॉजी की वैश्विक स्तर पर विस्तार की योजना है। कंपनी ने वैश्विक विस्तार के लिए 830 करोड़ रुपये की रकम तय की है।

तमिलनाडु जेनरेशन ऐंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन से सालासर टेक्नो को 1034 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

सालासर टेक्नो को तमिलनाडु जेनरेशन ऐंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी टीएएनजीईडीसीओ (TANGEDCO) से ऑर्डर मिला है। कंपनी को कुल 1034 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

More Articles ...

Page 144 of 4265

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!