शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) को म्यूचुअल फंड के लिए सेबी से मिली मंजूरी

yes bankदेश के पाँचवे सबसे बड़े निजी बैंक, यस बैंक (Yes Bank) को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की ओर से म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) कारोबार करने की अनुमति मिल गयी है।

इसके अलावा इसे एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) और एक ट्रस्टी कंपनी गठित करने की मंजूरी भी सेबी ने दे दी है। एएमसी और ट्रस्टी कंपनी यस बैंक के पूर्ण स्वामित्व वाली इकाइयाँ होंगी। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर 2015 में यस बैंक को इससे संबंधित मंजूरी दे दी थी।
यस बैंक ने एक बयान में बताया है कि बैंक 12 महीनों के भीतर म्यूचुअल फंड क्षेत्र में कामकाज आरंभ कर देगा। यस बैंक की ओर से शुरू की जाने वाली म्यूचुअल फंड कंपनी देश की 44वीं म्यूचुअल फंड कंपनी होगी।
बीएसई में आज के कारोबार में यस बैंक का शेयर कल के बंद भाव के मुकाबले सपाट बंद हुआ। आज के कारोबार के आखिर में यह 0.01% गिर कर 1200.10 रुपये पर रहा। कल यह 1200.25 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख