शेयर मंथन में खोजें

भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नयी ऊँचाइयों पर

वित्त वर्ष 2016-17 भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के लिए शानदार रहा है।

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की असेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) चालू वित्त वर्ष में 20 लाख करोड़ रुपये होने की ओर अग्रसर है और जल्दी ही इसके इस आँकड़े को छूने की उम्मीद है। जनवरी 2017 तक एयूएम 17.4 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच गयी, जो पिछले वित्त वर्ष में जनवरी तक रही 12.7 लाख करोड़ रुपये की एमयूएम से 36.4% अधिक है। इसके अलावा जनवरी 2017 में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के सभी वर्गों (गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड और गिल्ट फंडों को छोड़ कर) में शुद्ध 53,817 करोड़ रुपये का अंतर्वाह दर्ज किया गया, जो कि दिसंबर 2016 से पाँच गुना अधिक है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख