शेयर मंथन में खोजें

म्यूचुअल फंड में आये लगातार दूसरे महीने 20,000 करोड़ रुपये से अधिक

अगस्त के बाद सितंबर में भी म्यूचुअल फंड में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया।

इसके साथ ही 2017 में अब तक म्यूचुअल फंड में निवेश 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। शुक्रवार को एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) द्वारा जारी किये आँकड़ों में बताया गया कि सितंबर में इक्विटी योजनाओं में 22,233 करोड़ रुपये और टैक्स-सेविंग म्यूचुअल फंड योजनाओं में 2,404 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। इसके मुकाबले अगस्त में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में कुल 20,362 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था। लगातार 2 महीने अत्याधिक निवेश होने से उन अटकलों पर विराम लगेगा, जिनमें कहा जा रहा था कि अगस्त के आँकड़े एकबारगी उछाल है। इसके अलावा इक्विटी म्यूचुअल फंड में भारी निवेश से विदेशी निवेशकों द्वारा की गयी बिकवाली का हिसाब बराबर हो गया। अगस्त से विदेशी निवेशकों ने घरेलू बाजार से करीब 20,000 करोड़ रुपये निकाले हैं। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख