शेयर मंथन में खोजें

एंथम बायोसाइंस शेयरों का विश्लेषण, क्या लंबी अवधि का निवेश सुरक्षित दांव है?

सुधीर जानना चाहते हैं कि उन्हें एंथम बायोसाइंस (Anthem Bioscience) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने 680 रुपये के भाव पर 75 शेयर खरीदे है। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि स तरह की कंपनियाँ रिसर्च आधारित बिजनेस मॉडल पर चलती हैं। मॉलिक्यूल्स की संख्या बढ़ना अपने आप में अच्छी बात है, लेकिन कौन-सा मॉलिक्यूल सफल होगा और कौन नहीं। इसका अनुमान कंपनी को भी पहले से नहीं होता। रिसर्च लगातार चलती है, कई मॉलिक्यूल सफल हो जाते हैं और कई पाइपलाइन में ही रह जाते हैं। यही कारण है कि ऐसे बिजनेस में प्राकृतिक तौर पर काफी वोलैटिलिटी रहती है। कंपनी का वैल्यूएशन इस समय सबसे बड़ी चिंता का विषय है। एंथम बायोसाइंस फिलहाल एक जोखिमभरा निवेश है। बिजनेस मॉडल रिसर्च–ड्रिवन है, मॉलिक्यूल्स का भविष्य अनिश्चित है, ग्रोथ मॉडरेट हो रही है और वैल्यूएशन अभी भी अत्यधिक ऊँचा है। यह "नॉट अ सेफ प्लेस टू बी" की श्रेणी में आता है।


(शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!