शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई की नीति और बैंकिंग सेक्टर पर बाजार की नजर

बाजार में अब सबसे बड़ी नजर आगामी आरबीआई पॉलिसी पर बनी हुई है। पिछले कुछ महीनों में महंगाई का दबाव बढ़ा है, जिससे ब्याज दरों को लेकर चिंता बनी हुई है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है किअगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें नियंत्रित रहती हैं और हॉर्मुज जलडमरूमध्य में स्थिति सामान्य होती है, तो आरबीआई जल्दबाजी में ब्याज दरें बढ़ाने से बच सकता है। उनका कहना है कि फिलहाल केंद्रीय बैंक ‘वेट एंड वॉच’ की रणनीति अपना सकता है, क्योंकि ज्यादा सख्ती से देश की क्रेडिट ग्रोथ और कंजम्प्शन पर असर पड़ सकता है। बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें अभी कुछ कमजोरी जरूर दिख रही है, लेकिन तकनीकी चार्ट यह संकेत दे रहे हैं कि 53,000 के ऊपर टिके रहने पर बैंकिंग इंडेक्स फिर से 56,000 और उसके ऊपर के स्तर को टेस्ट कर सकता है। आने वाले समय में बैंकिंग सेक्टर ही निफ्टी को नई ऊंचाई तक ले जाने वाला मुख्य सेक्टर बन सकता है।

(शेयर मंथन, 29 मई 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख