शेयर मंथन में खोजें

बाजार में बढ़ी अस्थिरता, निवेशकों के लिए क्यों जरूरी है सतर्क रहना?

शेयर बाजार में इन दिनों उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। स्थिति ऐसी बन गई है कि अब सिर्फ हर दिन नहीं, बल्कि एक ही कारोबारी सत्र के दौरान बाजार का रुख कई बार बदल रहा है।

हालिया कारोबार में निफ्टी ने गिरावट के साथ शुरुआत की, महत्वपूर्ण गैप को भरा और फिर निचले स्तरों से मजबूत रिकवरी दिखाई। बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि फिलहाल बैंकिंग और आईटी सेक्टर के बीच तालमेल की कमी बाजार में अस्थिरता बढ़ा रही है। हालांकि कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं और कोई नया बड़ा नकारात्मक संकेत सामने नहीं आया है, फिर भी निवेशकों को जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जा रही है। बाजार फिलहाल एक सीमित दायरे में कारोबार करता दिख रहा है और नई तेजी के लिए महत्वपूर्ण स्तरों के टूटने का इंतजार किया जा रहा है।

(शेयर मंथन, 05 जून 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख