शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी के लिए 23,000 और 24,000 के स्तर क्यों अहम हैं?

शेयर बाजार में इस समय निफ्टी एक महत्वपूर्ण दायरे में कारोबार कर रहा है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि 23,000 और 24,000 के स्तर अगले कुछ सप्ताह के लिए बेहद अहम रहेंगे। यदि निफ्टी 24,000 के ऊपर मजबूती से निकलता है तो बाजार में नई तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं 23,000 के नीचे क्लोजिंग आने पर दबाव बढ़ सकता है और निफ्टी 22,000 के स्तर तक भी फिसल सकता है। हालांकि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए तस्वीर उतनी चिंताजनक नहीं है। उनका मानना है कि मार्च में बना निचला स्तर फिलहाल सुरक्षित दिखाई देता है और बाजार में किसी बड़े नकारात्मक ट्रिगर की कमी है। इसलिए निवेशकों को घबराने के बजाय अच्छे शेयरों में धीरे-धीरे निवेश जारी रखना चाहिए।

(शेयर मंथन, 12 जून 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख