शेयर मंथन में खोजें

सलाह

जेएसडब्ल्यू सीमेंट के शेयरों में क्या रणनीति अपनानी चाहिए? जानें विशेषज्ञ की राय और दीर्घकालिक आउटलुक

JW Cement हाल ही में सूचीबद्ध हुई कंपनी है और निवेशकों के बीच इसे लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है। हालांकि, इसकी लंबी अवधि की संभावनाओं पर राय बनाने के लिए अभी पर्याप्त आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। कंपनी का ट्रैक रिकॉर्ड और वित्तीय प्रदर्शन समझने के लिए कम से कम कुछ सालों का डेटा होना ज़रूरी होता है, जबकि JW Cement के मामले में यह कमी साफ दिखाई देती है।

इस वर्ष के लिए एबी कैपिटल शेयर विश्लेषण और विशेषज्ञ की राय क्या है? निवेश करना अवसर है या जोखिम

आदित्य बिड़ला कैपिटल (AB Capital) का मौजूदा स्तर पर स्टॉक काफी तेजी से ऊपर आया है और वैल्यूएशन की स्थिति थोड़ी stretched दिखाई देती है। सामान्यतः 2 से 2.5 गुना प्राइस-टू-बुक को वैल्यूएशन का आरामदायक जोन माना जाता है। यानी 225-250 रुपये के दायरे में यह स्टॉक एक अच्छा एक्यूम्युलेशन जोन हो सकता है। एक निवेशक का सवाल है कि आदित्य बिड़ला कैपिटल (AB Capital) को लेकर। उन्होंने लगभग 3 लाख रुपये का निवेश 248 रुपये के भाव पर किया है और उनका नजरिया 3-4 साल का है। 

जेएसडब्ल्यू इन्फ्रा शेयर का भविष्य क्या है? जानें विशेषज्ञ से पोर्ट और इंफ्रा बिजनेस में विकास के अवसर क्या है?

जेएसडब्ल्यू इंफ्रा (JSW Infra) के देखें तो यह बुनियादी तौर पर एक मज़बूत खिलाड़ी है और देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। लेकिन मौजूदा समय में स्टॉक वैल्यूएशन एडजस्टमेंट के दौर से गुजर रहा है। कंपनी के संचालन में कोई बड़ी समस्या नहीं है, बल्कि दिक्कत वैल्यूएशन की ऊंचाई को लेकर है। निवेशक का सवाल है कि जेएसडब्ल्यू इंफ्रा (JSW Infra) के 2000 शेयर 306 रुपये के भाव पर हैं और उनका नजरिया 1-2 साल का है। इस स्थिति में क्या करना उचित होगा? 

आईटीसी शेयर पर आगे क्या होगा? जानें शेयर पर विशेषज्ञ का विश्लेषण

आईटीसी (ITC) को लेकर विकास माथुर जी का सवाल है कि उन्होंने 408 के स्तर पर खरीदी की है और उनका नजरिया 6 महीने का है। इस अवधि में स्टॉक को लेकर सवाल है कि क्या यह 400-408 के बीच ही रहेगा या कोई बड़ा मूव देगा। दरअसल, आईटीसी लंबे समय से एक बड़े कंसॉलिडेशन जोन में है और इसकी ट्रेडिंग रेंज काफी स्पष्ट दिखाई देती है।

अगर आपने भी जीवीके होटल में किया है निवेश तो विशेषज्ञ से जानें भविष्य में जोखिम है या अवसर

ताज जीवीके (Taj GVK) हमेशा डिफ़ॉल्ट रूप से निवेश की ओर झुकती है और साथ ही अल्पकालिक रुझान को भी देखते हैं। मौजूदा स्तर पर कंपनी का वैल्यूएशन हतोत्साहित करने वाला नहीं है। यदि बिक्री में 15% की वृद्धि मानी जाए तो यह वैल्यूएशन ठीक-ठाक लगता है। ताज जीवीके (Taj GVK) को लेकर सवाल है कि इसमें ट्रेड करना है या निवेश करना चाहिए है?

श्रीराम फाइनेंस शेयर को भविष्य क्या है? विशेषज्ञ से जानें श्रीराम फाइनेंस में निवेश जोखिम या अवसर

श्रीराम फाइनेंस मौजूदा समय में वैल्यूएशन के लिहाज से संतुलित स्थिति में है। कंपनी की एसेट ग्रोथ मजबूत है और 2x प्राइस-टू-बुक वैल्यू के आसपास होने के कारण इसमें कोई बड़ी दिक्कत नहीं दिखती। मौलिक (Fundamental) दृष्टिकोण से कंपनी मजबूत है और एनबीएफसी सेक्टर की क्रेडिट ग्रोथ इसके लिए सहारा बनी हुई है।

More Articles ...

Page 113 of 708

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख