शेयर मंथन में खोजें

यूनियन म्यूचुअल फंड (Union Mutual Fund) ने शुरू की नयी योजना

यूनियन एसेट मैनेजमेंट कंपनी (Union Asset Management Company) ने यूनियन इक्विटी सेविंग्स फंड (Union Equity Savings Fund) नाम से एक नयी योजना शुरू की है।

यह एक ओपन एंडेड योजना है, जिसमें निवेशकों से जुटायी गयी रकम को इक्विटी, आर्बिट्रेज (ऋणपत्र) और डेब्ट में लगाया जायेगा। यह न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) आज 19 जुलार्इ को खुल कर 30 जुलार्इ को बंद होगा।
इस योजना का प्रबंधन विनय पहाड़िया करेंगे, जो कि यूनियन एएमसी के मुख्य निवेश अधिकारी हैं। यूनियन इक्विटी सेविंग्स फंड के लिए क्रिसिल शॉर्ट टर्म डेट हाइब्रिड 75+25 फंड इंडेक्स बेंचमार्क होगा। इस योजना में लार्ज, मिड और स्मॉल कैप के शेयरों में निवेश किया जायेगा। गौरतलब है कि बाजार के नीचे जाने पर पोर्टफोलियो में इक्विटी आवंटन बढ़ा दिया जायेगा, जबकि बाजार के चढ़ने पर इक्विटी के आवंटन को घटाया जायेगा। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख