शेयर मंथन में खोजें

यूनियन म्यूचुअल फंड (Union Mutual Fund) ने शुरू की नयी योजना

यूनियन एसेट मैनेजमेंट कंपनी (Union Asset Management Company) ने यूनियन वैल्यू डिस्कवरी फंड (Union Value Discovery Fund) नाम से एक नयी योजना शुरू की है।

यह एक ओपन एंडेड योजना है, जिसमें बुधवार 14 नवंबर से आवेदन शुरू हुआ है। यूनियन वैल्यू डिस्कवरी फंड में 28 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है। 12 दिसंबर को यह फंड निरंतर बिक्री और पुनर्खरीद के लिए दोबारा खुलेगा।
यूनियन वैल्यू डिस्कवरी फंड में मुख्य रूप से उन शेयरों में निवेश किया जायेगा, जिन्हें मोत-तोल शेयर के रूप में वर्गीकृत किया गया है। योजना का शेयर पोर्टफोलियो विविधतापूर्ण होगा और इसमें बाजार के अलग-अलग पूँजी श्रेणियों वाले शेयरों में निवेश किया जायेगा। गौरतलब है कि यह यूनियन म्यूचुअल फंड द्वारा शुरू की जाने वाली पाँचवीं ओपन-एंड इक्विटी योजना है। इसकी पहली ओपन-एंडेड इक्विटी योजना, यूनियन मल्टी कैप फंड (जिसे पहले यूनियन इक्विटी फंड के नाम से जाना जाता था) जून 2011 में शुरू की गयी थी। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख