शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा म्यूचुअल फंड (Mahindra Mutual Fund) शुरू करने जा रहा है नयी योजना

महिंद्रा म्यूचुअल फंड (Mahindra Mutual Fund) शुक्रवार 19 अक्टूबर से एक नयी ऋण योजना शुरू करने जा रहा है।

महिंद्रा रूरल भारत ऐंड कंजप्शन योजना (Mahindra Rural Bharat and Consumption Yojana) नामक यह एक ओपन-एंडेड योजना है, जिसमें 02 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है। इस योजना में न्यूनतम निवेश राशि 1,000 रुपये रहेगी। इसमें मुख्य रूप से उन शेयरों में निवेश किया जायेगा, जिन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में आय और खपत में वृद्धि से लाभ होने की उम्मीद है।
इस योजना में 12 महीनों या इससे पहले पूँजी निकालने पर 1% निकासी शुल्क लगाया जायेगा। फंड में ग्रोथ और डिविडें दोनों लाभांश रहेंगे। खबरों के अनुसार इस योजना को उच्च जोखिम योजना के रूप में वर्गीकृत किया गया है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख