शेयर मंथन में खोजें

एस्सेल म्यूचुअल फंड (Essel Mutual Fund) ने इसलिए माँगी सेबी की मंजूरी

एस्सेल म्यूचुअल फंड (Essel Mutual Fund) ने एक नये ओपन-एंडेड इक्विटी फंड, एस्सेल फोकस्ड इक्विटी फंड (Essel Focused Equity Fund), शुरू करने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी माँगी है।

इसमें न्यूनतम 65% पूँजी का निवेश मल्टीकैप श्रेणी पर ध्यान केंद्रित करने वाले अधिकतम 30 शेयरों में किया जायेगा। बाकी 35% को ऋण तथा मुद्रा बाजार प्रतिभूतियों में लगाया जायेगा। इस फंड में रियल एस्टेट और इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्टों द्वारा जारी इकाइयों में 10% तक निवेश किये जाने का भी प्रावधान है।
रेग्युलर और डायरेक्ट दोलों प्लान के साथ इस योजना में ग्रोथ और लाभांश दोनों ही विकल्प हैं। एस्सेल फोकस्ड इक्विटी फंड में न्यूनतम 1,000 रुपये और इसके बाद 1 रुपये के गुणज में आवेदन किया जा सकेगा। इसमें कोई निकासी शुल्क नहीं लगाया जायेगा। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख