शेयर मंथन में खोजें

एस्सेल म्यूचुअल फंड (Essel Mutual Fund) ने इसलिए माँगी सेबी की मंजूरी

एस्सेल म्यूचुअल फंड (Essel Mutual Fund) ने एक नये ओपन-एंडेड इक्विटी फंड, एस्सेल बैलेंस्ड एडवांटेज फंड (Essel Balanced Advantage Fund), शुरू करने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी माँगी है।

इस योजना के तहत निवेशकों से जुटायी गयी पूँजी का न्यूनतम 65% हिस्सा हेज डेरिवेटिव्स सहित इक्विटी और इक्विटी संबंधित प्रतिभूतियों में निवेश किया जायेगा। बाकी 35% को ऋण तथा मुद्रा बाजार प्रतिभूतियों में लगाया जायेगा। इस फंड में रियल एस्टेट और इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्टों द्वारा जारी इकाइयों में 10% तक निवेश किये जाने का भी प्रावधान है।
रेग्युलर और डायरेक्ट दोलों प्लान के साथ इस योजना में ग्रोथ और लाभांश दोनों ही विकल्प हैं। एस्सेल बैलेंस्ड एडवांटेज फंड में न्यूनतम 1,000 रुपये और इसके बाद 1 रुपये के गुणज में आवेदन किया जा सकेगा। इस फंड में आवंटन से 365 दिन से पहले 15% से अधिक इकाइयाँ निकालने या निकाल कर कहीं लगाने पर 1% निकासी शुल्क लगाया जायेगा। इस फंड का बेंचमार्क निफ्टी 50 हाइब्रिड कंपोजिट डेब्ट 50:50 इंडेक्स (Nifty 50 Hybrid composite debt 50:50 Index) रहेगा। फंड का प्रबंधन विराल बेरावाला (Viral Berawala) और किलोल पंड्या (Killol Pandya) करेंगे। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख