शेयर मंथन में खोजें

डीएसपी म्यूचुअल फंड (DSP Mutual Fund) ने नयी योजना के लिए माँगी सेबी की मंजूरी

डीएसपी म्यूचुअल फंड (DSP Mutual Fund) ने एक नयी योजना शुरू करने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी माँगी है।

सेबी से मंजूरी लेकर यह डीएसपी निफ्टी 50 इंडेक्स फंड (DSP Nifty 50 Index Fund) शुरू करेगा। निफ्टी 50 इंडेक्स के अनुसार चलने वाली यह एक ओपन एंडेड योजना होगी, जिसमें इसी इंडेक्स के अंतर्गत आने वाली इक्विटी और इक्विटी से संबंधित प्रतिभूतियों में 95% पूँजी का निवेश किया जायेगा। वहीं 5% को ऋण और मुद्रा बाजार प्रतिभूतियों में लगाया जायेगा।
रेग्युलर और डायरेक्ट दोनों प्लान के साथ इसमें ग्रोथ और डिविडेंड दोनों ही विकल्प दिये गये हैं। न्यूनतम 500 रुपये के बाद इस योजना कितनी भी राशि का निवेश किया जा सकता है। गौरतलब है कि इस योजना में कोई भी निकासी शुल्क नहीं लगाया जायेगा। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख