शेयर मंथन में खोजें

डीएसपी स्मॉल कैप फंड (DSP Small Cap Fund) ने बेची एवरेडी इंडस्ट्रीज (Eveready Industries) में हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार डीएसपी स्मॉल कैप फंड (DSP Small Cap Fund) ने एवरेडी इंडस्ट्रीज (Eveready Industries) में 3% हिस्सेदारी (21.74 लाख शेयर) बेच दी है।

खबर में एनएसई बल्क आँकड़ों के हवाले से बताया गया है कि फंड हाउस ने कंपनी के इन शेयरों को 200 रुपये प्रति की दर से बेचा है।
वहीं इंडिया अपॉर्च्युनिटीज ग्रोथ फंड-पाइनवुड रणनीति (India Opportunities Growth Fund-Pinewood Strategy) ने एवरेडी के 7 लाख शेयर या करीब 1% हिस्सेदारी खरीदी है। इसके अलावा ओएचएम एंटरप्राइजेज (OHM Enterprises) ने एवरेडी के 6 लाख शेयर (0.8% हिस्सेदारी) और ओएचएम जुनिपर लॉन्ग टर्म फंड (OHM Juniper Longterm Fund) ने 5 लाख शेयर (0.7% हिस्सेदारी) खरीदे हैं। इन तीनों फंडों ने एवरेडी के शेयरों को 200 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से खरीदा है।
दूसरी तरफ बीएसई में एवरेडी का शेयर 212.15 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में गिरावट के साथ 212.00 रुपये पर खुला है। करीब सवा 11 बजे यह 3.80 रुपये या 1.79% की बढ़ोतरी के साथ 215.95 रुपये पर चल रहा है। इस स्तर पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,569.68 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 417.90 रुपये और निचला स्तर 175.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख