शेयर मंथन में खोजें

डीएसपी म्यूचुअल फंड (DSP Mutual Fund) : निश्चित आय प्रमुख पंकज शर्मा ने दिया इस्तीफा

खबरों के अनुसार डीएसपी म्यूचुअल फंड (DSP Mutual Fund) के निश्चित आय प्रमुख पंकज शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है।

फंड हाउस ने उनकी जगह सौरभ भाटिया (Saurabh Bhatia) को निश्चित आय प्रमुख नियुक्त किया है। सौरभ जुलाई 2017 में डीएसपी म्यूचुअल फंड में फिक्स्ड इनकम टीम में उपाध्यक्ष के रूप में शामिल हुए थे। उनके पास डेब्ट बाजार में 17 से अधिक वर्षों का अनुभव है।
पंकज डीएसपी बॉन्ड फंड और डीएसपी क्रेडिट रिस्क फंड के साथ-साथ फंड हाउस के क्लोज-एंडेड डेब्ट फंड और हाइब्रिड फंड का प्रबंधन करते थे। अब इन योजनाओं का प्रबंधन सौरभ भाटिया और लौकिक बागवे करेंगे।
सौरभ भाटिया डीएसपी म्यूचुअल फंड से पहले आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एचएसबीसी ग्लोबल एसेट मैनेजमेंट (HSBC Global Asset Management) और सहारा इंडिया फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन (Sahara India Financial Corporation) से जुड़े रहे हैं। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख