शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) ने लिक्विड फंड के साथ शुरू किया म्यूचुअल फंड कारोबार

यस बैंक (Yes Bank) ने यस लिक्विडी फंड (Yes Liquid Fund) के साथ अपना म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) कारोबार शुरू कर दिया है।

यस लिक्विडी फंड का एनएफओ (न्यू फंड ऑफर) आवेदन के लिए इस समय खुला हुआ है और यह 16 जनवरी तक खुला रहेगा।
यस लिक्विड फंड का प्रबंधन पीयुष बरनवाल (Piyush Baranwal) करेंगे, जो इससे पहले बीओआई ऐक्सा म्यूचुअल फंड (BOI Axa Mutual Fund), मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) और प्रिंसिपल म्यूचुअल फंज (Principal Mutual Fund) के साथ जुड़े रहे हैं।
जल्द ही यस म्यूचुअल फंड (Yes Mutual Fund) अपनी दूसरी योजना, अल्ट्रा शॉर्ट टर्म फंड (Ultra Short Term Fund), भी शुरू करेगा। फंड हाउस को इन दोनों योजनाओं के लिए दिसंबर 2018 के पहले सप्ताह में बाजार नियामक सेबी (SEBI) से मंजूरी मिली थी।
खबर है कि अंतरिम सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) के रूप में नीरव दलाल (Nirav Dalal) कंपनी का नेतृत्व करेंगे। दलाल यस बैंक में डेब्ट कैपिटल मार्केट्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। नारसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स ऐंड इकोनॉमिक्स से बी.कॉम और सोमैया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से स्नाकोत्तर दलाल आईडीबीआई बैंक और ग्लोबल ट्रस्ट बैंक के साथ काम कर चुके हैं।
पिछले महीने सुरेन कोचर बिक्री और विपणन प्रमुख के रूप में यस म्यूचुअल फंड में शामिल हुए थे। कोचर इंडियाबुल्स म्यूचुअल फंड में मुख्य व्यवसाय अधिकारी रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!