शेयर मंथन में खोजें

यस म्यूचुअल फंड (Yes Mutual Fund) ने पेश किया यस अल्ट्रा शॉर्ट टर्म फंड

यस म्यूचुअल फंड (Yes Mutual Fund) ने यस अल्ट्रा शॉर्ट टर्म फंड (Yes Ultra Short Term Fund) लॉन्च किया है।

यह फंड एक ओपन एंडेड अल्ट्रा-शॉर्ट टर्म डेब्ट स्कीम है, जिसमें ऋण और मुद्रा बाजार प्रतिभूतियों में निवेश किया जायेगा। यस म्यूचुअल फंड का एनएफओ (NFO) 24 मई को खुला है, जिसमें 06 जून तक आवेदन किया जा सकता है।
गौरतलब है कि यस म्यूचुअल फंड ने जनवरी 2019 में अपने लिक्विड फंड के साथ म्यूचुअल फंड कारोबार में कदम रखा था। इस समय फंड हाउस 1,233 करोड़ रुपये की संपदा का प्रबंधन करता है।
यस बैंक को पिछले साल ही बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने म्यूचुअल फंड व्यापार शुरू करने के लिए हरी झंडी दिखा दी थी। इसके बाद जनवरी 2019 में यस बैंक ने यस लिक्विडी फंड (Yes Liquid Fund) के साथ अपने म्यूचुअल फंड कारोबार की शुरुआत की थी। (शेयर मंथन, 25 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!