शेयर मंथन में खोजें

फरवरी में छोटे कस्बों से म्यूचुअल फंड एयूएम को मिले 4.36 लाख करोड़ रुपये

फरवरी 2018 में म्यूचुअल फंड उद्योग की प्रबंधन के अंतर्गत संपत्तियाँ (एयूएम) को 4.36 लाख करोड़ रुपये मिले।

खबरों के अनुसार रेटिंग एजेंसी आईसीआरए (ICRA) द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के छोटे कस्बों से साल दर साल आधार पर म्यूचुअल फंड एययूएम में योगदान 41% बढ़ा है। फरवरी 2017 में बी15 (देश के 15 प्रमुख शहरों को छोड़ कर) का योगदान 3.08 लाख करोड़ रुपये का रहा था। फरवरी में बी15 कस्बों की डायरेक्ट योजनाओं में हिस्सेदारी 20.4% रही।
रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि फरवरी में कुल 15.72 लाख नये निवेशक म्यूचुअल फंड उद्योग से जुड़े, जिनमें 13.65 लाख ने ईएलएसएस (इक्विटी संबंधित बचत योजनाएँ) सहित इक्विटी श्रेणी को चुना। वहीं 1.8 लाख बैंलेंस्ड श्रेणी में शामिल हुए। हालाँकि भारतीय म्यूचुअल फंड उद्योग में कुल एयूएम जनवरी में 22.41 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले फरवरी में घट कर 22.20 लाख करोड़ रुपये की रही। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!