शेयर मंथन में खोजें

एनएसई (NSE) वसूल सकता है म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) प्लेटफॉर्म के लिए शुल्क

खबरों के अनुसार एनएसई (NSE) भी बीएसई (BSE) की तरह अपने म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) प्लेटफॉर्म एनएसई एनएफ II (NSE NMF II) के इस्तेमाल पर लेन-देन शुल्क लगा सकता है।

एनएसई एनएफ II जैसे म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म आवंटन और धन हस्तांतरण, निधि सुलह, सीएमएस प्रबंधन, लेनदेन रिपोर्टिंग और ई-मैनडेट जैसी कई सुविधाएँ प्रदान करते हैं। वर्तमान में 9 लाख औसत मासिक लेन-देन के साथ 3,000 से अधिक म्यूचुअल फंड वितरक एनएसई एनएफ II का इस्तेमाल करते हैं।
दूसरी ओर इस समय बीएसई स्टार एमएफ (BSE Star MF) मंच लेन-देन की मात्रा के आधार पर, प्रति सौदा 6-30 रुपये के बीच शुल्क लगाता है। इसका नेटवर्क देश के 2,000 से अधिक शहरों और कस्बों में फैला है। (शेयर मंथन, 24 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख