शेयर मंथन में खोजें

यूनियन म्यूचुअल फंड (Union Mutual Fund) ने विनय पहाड़िया (Vinay Paharia) को किया मुख्य निवेश अधिकारी नियुक्त

यूनियन म्यूचुअल फंड (Union Mutual Fund) ने विनय पहाड़िया (Vinay Paharia) को मुख्य निवेश अधिकारी (सीआईओ) नियुक्त किया है।

पहाड़िया म्यूचुअल फंड के पूरे निवेश संचालन को देखेंगे। यूनियन म्यूचुअल फंड से जुड़ने से पहले पहाड़िया ने इन्वेस्को म्यूचुअल फंड में 15 सालों तक विभिन्न इक्विटी योजनाओं का प्रबंधन किया है। इसके अलावा उन्होंने डीबीएस चोलामंडलम म्यूचुअल फंड (DBS Cholamandalam Mutual Fund), केआर चॉक्सी शेयर्स (KR Choksey Shares) और फर्स्ट ग्लोबल स्टॉकब्रोकिंग (First Global Stockbroking) के साथ भी काम किया है।
गौरतलब है कि 31 मार्च 2018 को इक्विटी, डेब्ट और हाइब्रिड श्रेणी में 9 ओपन-एंडेड और 3 क्लोज-एंडेड योजनाओं में यूनियन म्यूचुअल फंड की औसत एयूएम 4,305.04 करोड़ रुपये की रही। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!