शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) को मिली म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) व्यापार शुरू करने की मंजूरी

बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने यस बैंक (Yes Bank) को म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) व्यापार शुरू करने के लिए हरी झंडी दिखा दी है।

आरबीआई (RBI) द्वारा यस बैंक के एक म्यूचुअल फंड को प्रायोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दिये जाने के बाद सेबी ने बैंक को पंजीकृण प्रमाण सौंपा है।
यस बैंक की नयी सहायक कंपनी यस एसेट मैनेजमेंट (Yes Asset Management) इक्विटी तथा ऋण पूँजी बाजार में कारोबार के लिए बैंक के खुदरा, कॉर्पोरेट और संस्थागत निवेशकों के साथ स्थापित संबंध से लाभ उठायेगी। इस रणनीतिक पहल से यस बैंक की खुदरा देनदारियों और धन प्रबंधन रणनीति का विस्तार होगा। साथ ही यस एसेट मैनेजमेंट उपभोक्ताओं बिना रोक-टोक निवेश और बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के लिए यस बैंक के नेटवर्क का फायदा मिल सकेगा।
उधर बीएसई में यस बैंक का शेयर 335.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 339.90 रुपये पर खुल कर 346.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। 11 बजे के आस-पास बैंक का शेयर 8.60 रुपये या 2.56% की बढ़ोतरी के साथ 344.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख