शेयर मंथन में खोजें

म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश करने में मुम्बई सबसे आगे

2018 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश करने के मामले में मुम्बई सबसे आगे रहा।

इस दौरान म्यूचुअल फंड उद्योग की कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) में मुम्बई का करीब एक-तिहाई योगदान रहा। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इंडस्ट्रीज (ऐम्फी) के आँकड़ों के अनुसार म्यूचुअल फंड उद्योग की कुल 23,05,000 करोड़ रुपये की एयूएम (जनवरी-मार्च तिमाही के लिए औसत) में से मुम्बई के निवेशकों की करीब 32.55% भागीदारी रही। यानी मार्च 2018 तक म्यूचुअल फंड में मुम्बई निवेशकों द्वारा 7,68,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है।
अन्य शहरों में से दिल्ली 15.92% के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा बेंगलुरु 6.40%, कोलकाता 4.28%, पुणे 4.22% और चेन्नई 3.46%, अहमदाबाद 3.20% और हैदराबाद के निवेशकों की हिस्सेदारी 2.12% रही। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख