शेयर मंथन में खोजें

एसआईपी (SIP) के जरिये म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में आये 7,985 करोड़ रुपये

साल दर साल आधार पर नवंबर 2018 में एसआईपी (व्यवस्थित निवेश योजना) के माध्यम से म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में 35% अधिक 7,985 करोड़ रुपये का निवेश आया।

ऐम्फी (AMFI) के आँकड़ों के मुताबिक अक्टूबर 2018 में भी यह आँकड़ा 7,985 करोड़ रुपये का ही रहा था। म्यूचुअल फंड में इस समय करीब 2.52 करोड़ खाते हैं, जिनके जरिये निवेशक निरंतर म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करते हैं।
हालाँकि म्यूचुअल फंडों की इक्विटी योजनाओं में नवंबर में 8,414 करोड़ रुपये का निवेश किया गया, जो पिछले तीन महीनों में सबसे कम है। इक्विटी योजनाओं में अक्टूबर में 12,622 करोड़ रुपये, सितंबर में 11,172 करोड़ रुपये और अगस्त में 8,375 करोड़ रुपये आये थे। ऐम्फी के आँकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में नवंबर तक म्यूचुअल फंडों की इक्विटी योजनाओं में कुल निवेश 82,200 करोड़ रुपये हो गया है। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख