शेयर मंथन में खोजें

सरकार ने डेब्ट ईटीएफ (Debt ETF) के लिए माँगे संपत्ति प्रबंधन कंपनियों से आवेदन

खबरों के अनुसार सीपीएसई ईटीएफ (CPSE ETF) और भारत-22 ईटीएफ (Bharat-22 ETF) के सफल एफएफओ (FFO) के बाद अब केंद्र सरकार ने पहले डेब्ट ईटीएफ (Debt ETF) के प्रबंधन के लिए संपत्ति प्रबंधन कंपनियों (Asset Management Companies) से आवेदन माँगे हैं।

निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) की योजना अब अपना पहला ऋण ईटीएफ लाने की है।
म्यूचुअल फंड कंपनियों के डीआईपीएएम के पास 24 दिसंबर तक आवेदन दाखिल किये जाने की उम्मीद है।
ऋण ईटीएफ में केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्रक उद्यमों एवं सरकारी बैंकों तथा कंपनियों द्वारा अंतर्निहित प्रतिभूतियों के रूप में जारी किये बॉन्ड्स, सरकारी प्रतिभूतियाँ, ऋण पत्र और डिबेंचर शामिल होंगे।
बता दें कि फंड प्रबंधन में 5 साल के अनुभवी और न्यूनतम 15,000 करोड़ रुपये की तिमाही एयूएम (प्रबंधन अधीन संपत्ति) का प्रबंधन करने वाले फंड हाउस ही ऋण ईटीएफ के प्रबंधन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
वित्त मंत्रालय फंड हाउस के चुनाव के लिए दो मानकों, मात्रात्मक और गुणात्मक, पर विचार करेगा। मात्रात्मक मानक में प्रबंधन शुल्क के आधार पर फंड हाउस का मूल्यांकन किया जायेगा। वहीं ऋण संपत्तियों और ईटीएफ के प्रबंधन के जरिये फंड हाउसों की क्षमता और अनुभव की गुणात्मकता आँकी जायेगी। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख