शेयर मंथन में खोजें

पेटीएम मनी ऐप्प (Paytm Money App) ने म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए शुरू की नयी सुविधा

पेटीएम मनी ऐप्प (Paytm Money App) ने म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए एक नयी सुविधा शुरू की है।

नयी सुविधा के जरिये अब निवेशक पेटीएम मनी ऐप्प पर ही अपने सभी म्यूचुअल फंड निवेशों पर निगाह रख सकेंगे। निवेशकों को पेटीएम मनी ऐप्प पर ही अपने सभी फंडों के प्रदर्शन पर नजर रखने की सुविधा शुरू की गयी है।
पेटीएम की इस सुविधा के लिए निवेशकों से कोई शुल्क नहीं वसूला जायेगा। मगर निवेशकों को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अपना कंसोलिडैटेड अकाउंट स्टेटमेंट, जो कार्वी फिनटैक से हासिल होगा, को पेटीएम मनी पर अपलोड करना होगा, जिसके बाद कुछ ही मिनटों वे अपने पोर्टफोलिओ का प्रदर्शन देख सकेंगे।
गौरतलब है कि पेटीएम मनी ऐप्प के जरिये 1.80 करोड़ से अधिक मौजूदा म्यूचुअल फंड निवेशक प्रतिदिन एक ही जगह अपने निवेश पोर्टफोलिओ का प्रदर्शन देख सकेंगे।
बता दें कि इस ऐप्प का इस्तेमाल करने वालों की ओर से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर यह सेवा शुरू की गयी है। इससे निवेशकों को निवेश संबंधी फैसले लेने में भी मदद मिलेगी।
पेटीएम मनी ऐप्प को सितंबर 2018 में पेश किया गया था, जिसके बाद अब तक कंपनी ने 34 संपत्ति प्रबंधन कंपनियों के साथ साझेदारी कर ली है, जो म्यूचुअल फंड उद्योग की 94% से ज्यादा एयूएम (प्रबंधन अधीन संपदा) का प्रबंधन करती हैं। (शेयर मथन, 25 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख