शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में आज भी नरमी के संकेत, सिंगापुर निफ्टी में दिख रही सुस्ती

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (03 जनवरी) को सुस्ती के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 39.0 अंकों की सुस्ती दिखाई दे रही है और यह 0.21% की नरमी के साथ 18,184.0 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले सोमवार (02 जनवरी, 2023) को साल के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार हल्की तेजी के साथ खुले थे। शुरुआती कारोबार में ही बाजार फिसल कर लाल निशान में गये जरूर लेकिन जल्द ही संभलते हुए हरियाली में लौट आये। इसके बाद दिनभर तेजी में कारोबार करते रहे और शाम तक बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 92.15 अंकों की उछाल आयी और यह 0.51% की बढ़त के साथ 18,197.45 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 327.05 अंकों की तेजी देखी गयी और यह 0.54% की उछाल के साथ 61,167.79 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सभी प्रमुख बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में नये साल के मौके पर अवकाश था और यहाँ आज कारोबार नहीं हुआ। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 129.69 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.66% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट 0.17% की बढ़त नजर आ रही है। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में 0.96% की गिरावट दिखाई दे रही है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ सोमवार (02 जनवरी, 2023) को प्रमुख बाजार में तेजी दर्ज की गयी थी। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में सोमवार को नये साल के मौके पर छुट्टी थी और यहाँ कारोबार नहीं हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 1.87% की उछाल के साथ 6,594.57 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 1.05% की नरमी आयी और यह 145.67 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख बाजार में नये साल के मौके पर अवकाश था, इसलिये यहाँ सोमवार (02 जनवरी, 2023) को कारोबार नहीं हुआ।

(शेयर मंथन, 03 जनवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख