शेयर मंथन में खोजें

आज भी भारतीय बाजार में सुस्ती के संकेत, सिंगापुर निफ्टी में दिखी नरमी

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (04 जनवरी) को नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी सुबह 8.15 बजे के आसपास 52.0 अंकों की नरमी के साथ 0.28% लुढ़क कर 18,254.0 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले मंगलवार (03 जनवरी) को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले थे। मगर शुरुआती कारोबार में ही बाजार में बढ़त देखने को मिली। हालाँकि बाजार तेजी-सुस्ती के बीच झूलते हुए शाम तक बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 35.10 अंकों की बढ़त आयी और यह 0.19% की मामूली तेजी के साथ 18,232.55 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 126.41 अंकों की तेजी देखी गयी और यह 0.21% की उछाल के साथ 61,294.20 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सभी प्रमुख बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई जहाँ 369. 84 अंकों की गिरावट के साथ 1.42% फिसल कर कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 353.27 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 1.78% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट 0.28% की बढ़त नजर आ रही है। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में 1.15% की तेजी दिखाई दे रही है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ मंगलवार (03 जनवरी, 2023) को प्रमुख बाजार में तेजी दर्ज की गयी थी। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) ने 102.35 अंकों की उछाल के साथ नये के पहले कारोबारी सत्र को खत्म किया। यह 1.37% की बढ़त के साथ 7554.09 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.44% की उछाल के साथ 6,623.89 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.80% की तेजी आयी और यह 112.41 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख बाजार में नये साल के अवकाश के बाद मंगलवार (03 जनवरी) को पहले दिन का कारोबार हुआ और इस दौरान यहाँ सुस्ती देखने को मिली। डॉव जोंस में 10.88 अंक की मामूली सुस्ती रही और यह 33,136.37 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 79.50 अंक या 0.76% की गिरावट के साथ 10,386.99 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में भी 15.36 अंक या 0.40% की सुस्ती रही और यह 3,824.14 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 04 जनवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख