शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में आज गिरावट थमने के आसार, सिंगापुर निफ्टी समेत वैश्विक बाजारों में तेजी

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (05 जनवरी) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी समेत सभी वैश्विक बाजारों में हरियाली दिखाई दे रही है। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 39.5 अंकों की तेजी दिखाई दे रही है और यह 0.22% की उछाल के साथ 18,150.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले बुधवार (04 जनवरी) को भारतीय शेयर बाजार नरमी के साथ खुले थे। शुरुआती कारोबार में ही बाजार हरे निशान में गये जरूर लेकिन जल्द ही फिसलते हुए लाल निशान में लौट आये। एनएसई के निफ्टी में 189.60 अंकों की सुस्ती आयी और यह 1.04% की नरमी के साथ 18,042.95 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 636.75 अंकों की गिरावट देखी गयी और यह 1.04% की फिसल कर 60,657.45 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सभी प्रमुख बाजार में हरियाली नजर आ रही है। जापान के निक्केई में 87.26 अंक की बढ़त है और यह 0.34% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 331.20 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 1.59% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट 0.80% की बढ़त नजर आ रही है। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में 0.23% की तेजी दिखाई दे रही है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ बुधवार (04 जनवरी) को प्रमुख बाजार में तेजी दर्ज की गयी थी। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 31.10 अंकों की तेजी दर्ज की गयी और यह 0.41% की उछाल के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 2.30% की उछाल के साथ 6,776.43 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 2.18% की बढ़त आयी और यह 309.11 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख बाजार में बुधवार (04 जनवरी) को बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में 133.40 अंक की तेजी रही और यह 33,269.77 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 71.78 अंक या 0.69% की उछाल के साथ 10,458.76 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में भी 28.83 अंक या 0.75% की बढ़त रही और यह 3,852.97 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 05 जनवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख