शेयर मंथन में खोजें

पीएनबी (PNB) का मुनाफा घटा

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के मुनाफे में 12% की गिरावट दर्ज हुई है।
इस दौरान बैंक का मुनाफा घट कर 1066 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में  यह 1205 करोड़ रुपये था। 
हालाँकि, जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में बैंक की कुल आमदनी 15% बढ़ कर 11326 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि गत वर्ष की इसी तिमाही में 9841 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 1 बजे 4.99% के नुकसान के साथ यह 764.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!