शेयर मंथन में खोजें

रखें नजर : ल्युपिन (Lupin), कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank)...

ल्युपिन (Lupin) : कंपनी ने अपनी एक दवा अमेरिकी बाजार में उतारी है।

कंपनी ने इथिनाएल एस्ट्राडियॉल (Ethinyl Estradiol) की 3 एमजी गोलियों को बाजार में पेश किया है। कंपनी की इस दवा को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएस एफडीए) से पहले ही मंजूरी हासिल मिल चुकी है। यह गोलियाँ यासमिन (Yasmin) की जेनेरिक दवा है। इसका इस्तेमाल महिलाओं के लिए गर्भावस्था रोकने के लिए किया जाता है। बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 10 बजे 0.38% की बढ़त के साथ यह 620.15 रुपये पर है।
बीजीआर एनर्जी (BGR Energy) : कंपनी को छत्तीसगढ़ में एनटीपीसी के लारा थर्मल पावर परियोजना के लिए एक ठेका मिला है। यह ठेका 1548 करोड़ रुपये का है। इसके तहत कंपनी को परियोजना के लिए 2 x 800 मेगावाट स्टीम टर्बाइन और जेनेरेटर्स की आपूर्ति करनी है। बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में में मजबूती का रुख है। सुबह 10 बजे 4.54% की बढ़त के साथ यह 275.05 रुपये पर है।
कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) : कर्नाटक बैंक पर सेबी नजर बनाये हुए हैं। बैंक के निजी क्षेत्र के बैंक के साथ विलय की संभावित खबरों के बीच सेबी कर्नाटक बैंक के शेयर भाव पर निगरानी रख रही है। बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में में गिरावट का रुख है। सुबह 10 बजे 1.63% के नुकसान के साथ यह 171.70 रुपये पर है।
आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयरों पर नजर रखें। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2012)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!