शेयर मंथन में खोजें

सुजलॉन (Suzlon) को 16.4 मेगावाट के ठेके

सुजलॉन समूह (Suzlon Group) को यूके (UK) से दो नये ठेके हासिल हुए हैं।

ये ठेके 16.4 मेगावाट के हैं।

जिसके तहत सुजलॉन की सब्सीडियरी आरईपावर सिस्टम्स एसई (RE Power Systems SE) इंग्लैंड के साऊथ वेल्स स्थित वेयर प्वाइंट (Wear Point) और एवनमाउथ (Avonmouth) विंड फॉर्मों के लिए विंड टर्बाइनों की आपूर्ति करेगी।

इस परियोजना में चार एमएम82 टर्बाइनों की आपूर्ति की जायेगी।  

बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का  रुख है। सुबह 11:23 बजे 2.17% की बढ़त के साथ  यह 18.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!