शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मा (Sun Pharma) का मुनाफा 32% बढ़ा

कारोबारी साल 2012 की तीसरी तिमाही में सन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (Sun Pharmaceuticals Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 881 करोड़ रुपये हो गया है। 
पिछले साल की समान तिमाही में यह 668 करोड़ रुपये रही थी। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 32%  की वृद्धि हुई है।
अक्टूबर-दिसंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय 33% बढ़ कर 2865 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 2149 करोड़ रुपये रही है।
कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 12:20 बजे 0.01% की कमजोरी के साथ यह 748.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!