शेयर मंथन में खोजें

वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज (Videocon Industries) का मुनाफा 99% घटा

कारोबारी साल 2012 की तीसरी तिमाही में वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Videocon Industries Ltd) को 1.04 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 86 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 99% की गिरावट आयी है।
अक्टूबर-दिसंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय 2% बढ़ कर 3063 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 3009 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 1 बजे 0.27% की बढ़त के साथ यह 183.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!