शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल टेक (HCL Tech) का मुनाफा बढ़ कर 1040 करोड़ रुपये

आईटी क्षेत्र की कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) के मुनाफे में वृद्धि हुई है।
जनवरी-मार्च 2012-13 तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 1040 करोड़ रुपये हो गया है। यह मुनाफा पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही के 603 करोड़ रुपये से 72.5% ज्यादा है। ठीक पिछली तिमाही, यानी इस कारोबारी साल की दूसरी तिमाही के 965 करोड़ रुपये के मुकाबले यह 7.8% ज्यादा है। कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में कंपनी की आमदनी भी बढ़ी है। इस दौरान साल-दर-साल कंपनी की आमदनी 23.2% बढ़ कर 6425 करोड़ रुपये हो गयी है। ठीक पिछली तिमाही, यानी इस कारोबारी साल की दूसरी तिमाही के 6274 करोड़ रुपये के मुकाबले यह 2.4% ज्यादा है।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर में उतार-चढ़ाव का रुख है। नतीजे की खबर के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 809 रुपये तक ऊपर चला गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि अभी इसकी तेजी में कमी आयी है और यह बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया है। बीएसई में सुबह 11:41 बजे कंपनी का शेयर 4.20 रुपये यानी 0.55% की कमजोरी के साथ 758.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 17 अप्रैल 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!