शेयर मंथन में खोजें

भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) के मुनाफे में इजाफा

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 34% की बढ़ोतरी हुई है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 287 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 214 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 14.55% बढ़ कर 2810 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की समान अवधि में यह 2453 करोड़ रुपये रही थी।
सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2012-13 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 34% बढ़ कर 1003 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि बीते वर्ष 749 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 10.3% बढ़ कर 10,585 करोड़ रुपये रही थी, जबकि पिछले साल यह 9597 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर 0.92% की गिरावट के साथ 177.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!