शेयर मंथन में खोजें

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की बिक्री घटी

अप्रैल 2013 में अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की बिक्री घट कर 7487 रह गयी है।

साल दर साल कंपनी की बिक्री में 14% की गिरावट आयी है। पिछले साल अप्रैल 2012 में कंपनी की कुल बिक्री 8686 रही थी।
व्यावसायिक वाहनों की बिक्री भी 19% घट कर 5251 रह गयी है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 6468 दर्ज हुई थी। 
हालाँकि, कंपनी के छोटे व्यावसायिक वाहनों की की बिक्री मामूली बढ़ कर 2236 रही है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 2218 थी।
कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 11:10 बजे 1.31% के नुकसान के साथ यह 22.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 मई 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!