शेयर मंथन में खोजें

जेपी एसोसिएट्स (JP Associates) का मुनाफा 57% घटा

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) का मुनाफा घट कर 123 करोड़ रुपये रह गया है।

पिछले साल की समान अवधि में यह 284 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 57% की गिरावट आयी है। 
जनवरी-मार्च 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय भी 4% घट कर 3907 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष यह 4062 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2012-13 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 27% घट कर 462 करोड़ रुपये रहा है, जो कि पिछले साल 633 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आय 28% बढ़ कर 18971 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष यह 14873 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। कंपनी के नतीजों की खबर के बाद बाजार खुलते ही कंपनी का शेयर 73.20 रुपये तक नीचे चला गया। सुबह 10:31 बजे 1.60% के नुकसान के साथ यह 74 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 06 मई 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!