शेयर मंथन में खोजें

इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) का मुनाफा 68% घटा, शेयर लुढ़का

जनवरी-मार्च 2012-13 तिमाही में इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) का मुनाफा घट कर 126 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले साल की समान तिमाही में बैंक का मुनाफा 400 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 68% की गिरावट दर्ज हुई है।
हालाँकि, इस दौरान बैंक की कुल आय 6% बढ़ कर 4777 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 4523 करोड़ रुपये रही थी। 
बैंक के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2012-13 में बैक का कंसोलिडेटेड मुनाफा 35% घट कर 1212 करोड़ रुपये रहा है, जो कि पिछले साल 1860 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान बैंक की कुल आय 13% बढ़ कर 19049 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष यह 16847 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
इलाहाबाद बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख बना हुआ है। इस खबर के बाद बीएसई में बैंक का शेयर बढ़त गँवा कर 126.20 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 2 बजे 3.93% के नुकसान के साथ यह 127.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 मई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!