शेयर मंथन में खोजें

यूको बैंक (Uco Bank) का मुनाफा 80% घटा

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में यूको बैंक (Uco Bank) का मुनाफा घट कर 50 करोड़ रुपये रहा है।
पिछले साल की समान अवधि में बैंक का मुनाफा 253 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 80% की गिरावट आयी है।
हालाँकि, जनवरी-मार्च 2012-13 तिमाही में बैंक की कुल आय 7% बढ़ कर 4527 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 4217 करोड़ रुपये रही थी। 
बैंक के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2012-13 में बैंक का मुनाफा 44% घट कर 618 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल यह 1109 करोड़ रुपये रहा था। 
इस दौरान बैंक की कुल आय भी पिछले साल के 15598 करोड़ रुपये के मुकाबले 13% बढ़ कर 17704 करोड़ रुपये दर्ज हुई है।
बैंक के नतीजों की खबर मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का बैंक के शेयर भाव पर असर कल बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज बीएसई में बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। यह 0.27% की बढ़त के साथ 73.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 मई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!