शेयर मंथन में खोजें

आरकॉम (RCOM) का मुनाफा घटा, आमदनी बढ़ी

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communication) का कंसोलिडेटेड मुनाफा घट कर 303 करोड़ रुपये रह गया है।
पिछले साल की समान अवधि में यह 332 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 8.7% की गिरावट आयी है। 
हालाँकि जनवरी-मार्च 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय में 12.2% की वृद्धि हुई है। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी बढ़ कर 5956 करोड़ रुपये हो गयी है, पिछले साल की इसी तिमाही में यह 5310 करोड़ रुपये रही थी। 
अगर सालाना नतीजों की बात करें, तो कारोबारी साल 2012-13 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा घट कर 672 करोड़ रुपये रह गया है।
पिछले साल की समान अवधि में यह 928 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 27.6% की गिरावट आयी है। 
हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आय में 6.85% की वृद्धि हुई है। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी बढ़ कर 21778 करोड़ रुपये हो गयी है, पिछले साल की इसी तिमाही में यह 20382 करोड़ रुपये रही थी। 
कंपनी के नतीजे शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आये है। इसलिए शेयर बाजार की प्रतिक्रिया सोमवार को कंपनी के शेयर भाव पर दिखेगी। हालाँकि बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 0.55% की बढ़त के साथ 110.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 मई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!