शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस पावर (Reliance Power) का मुनाफा बढ़ा

कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही में रिलायंस पावर (Reliance Power) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 266 करोड़ रुपये हो गया है। 
पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 231 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 15% की वृद्धि हुई है।
इस दौरान कंपनी की कुल आय 134% बढ़ कर 1248 करोड़ रुपये हो गयी है, जो की बीते वर्ष 533 करोड़ रुपये रही थी।
यदि कंपनी के वार्षिक नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2013 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 17% बढ़ कर 1011 करोड़ रुपये रहा है, जो कि बीते वर्ष 867 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। 
इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 144% बढ़ कर 4927 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि पिछले साल यह 2019 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 3.06% के नुकसान के साथ यह 77.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 मई 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!