शेयर मंथन में खोजें

घाटे से मुनाफे में आया धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank)

कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank) को 29 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 87 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
इस दौरान बैंक की कुल आय 1% बढ़ कर 369 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 365 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
बैंक के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2013 में बैंक को 262 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले साल बैंक को 116 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा था। 
इस दौरान बैंक की कुल आय बीते वर्ष के 1537 करोड़ रुपये के मुकाबले 7% घट कर 1422 करोड़ रुपये रही है। 
बैंक के नतीजों की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का बैंक के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। यह 0.11% की बढ़त के साथ 46.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 मई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!